Published:
02 Jun 2026, 06:27 AM
Category:
अपराध
|
By: Admin
हल्द्वानी। सोमवार देर रात शहर के तिकोनिया चैराहे पर स्थित एक वाइन शॉप में भीषण आग लग गयी। इस अग्निकांड में करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग की लपटें इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान व ऊपरी मंजिल में स्थित गोदाम उसकी चपेट में आ गया। आग की लपटें और धुआं देखकर सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति ने रात दो बजे दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची दमकल विभाग की टीम ने सुबह साढ़े चार बजे तक आग पर काबू पाया गया।
पुलिस के अनुसार मल्ला गोरखपुर निवासी राजेंद्र पाल की तिकोनिया में वाइन शॉप है । बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के चलते देर रात करीब दो बजे अचानक दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में भारी मात्रा में रखे शराब के स्टाक में आग लग गई , जिसके चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। राह चलते एक व्यक्ति ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम हरकत में आई और कड़ी मशक्कत के बाद सुबह साढे चार बजे आग पर काबू पाया गया। इस अग्निकांड में आठ करोड़ के लगभग नुकसान का अनुमान है। फिल्हाल आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
