संगीत सिखाने के नाम पर बच्ची से छेड़खानी,मामला दर्ज

Published: 20 Jul 2026, 06:35 AM
Category: अपराध   |   By: Admin

नैनीताल। रामनगर के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक छात्रा के परिजनों ने विद्यालय के एक शिक्षक पर उनकी 12 साल की छात्रा से संगीत सिखाने के नाम पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।रामनगर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 12 साल की बेटी है, जो रामनगर के एक निजी विद्यालय में पढ़ती है। आरोप लगाया कि शनिवार को विद्यालय के संगीत शिक्षक तेलीपुरा निवासी जस्टिन ने संगीत सिखाने के नाम पर उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। बताया कि जब उनकी बेटी घर पहुंची तो उसने आपबीती परिजनों को बताई।कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

×